Breaking News

नक्सली हमले पर मोदी ने जताया दुख, कहा जवानों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी

narendramodi 24 04 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में 24 जवानों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है जबकि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी इस घटना पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला कायराना और दुखद है। हम हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने लिखा है कि हमें सीआरपीएफ़ जवानों की बहादुरी पर गर्व है।शहीदों की क़ुर्बानी बेकार नहीं जाएगी. उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हमले पर दुख जताया है। राजनाथ सिंह कल सुकमा जाएंगे। वहीं केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना दुखद है। वे इस घटना पर पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …