Breaking News

कलेक्टर के प्रयास से नलो में आने लगा पानी 

मंथन न्यूज बकस्वाहा :- रिपोर्ट  बलभद्र राय
नगर में पहली बार आये जिले के कलेक्टर रमेश भंडारी के सामने जल संकट की बात रखी गई उसके बाद बार बार समाचार पत्रों में पेयजल संकट की खबरे प्रकाशित की गई जिस पर जिले के कलेक्टर ने अपना रुख साफ करते हुए पी एच ई को निर्देश दिए कि वो एक टीम बनाये ओर बकस्वाहा में बोरिंग के लिए सर्वे कर ओर पी एच ई ने सर्वे करके दो जगह चिन्हित की उसके बाद बोरिंग करवाई गई और जैसा टीम ने बताया था वैसा ही पानी निकला उसके बाद सामने संकट था रोड काटने का तो उसके लिए नगर परिषद अध्यक्ष देवकीनंदन गंधर्व ने रोड के नीचे से पाईप लाइन निकाल कर मेन लाइन में जोड़ कर टंकी तक भेजने का प्रबंध किया गया ओर 15 दिन की जगह 4 से 5 दिन में नल आने लगे जिससे लोगो को राहत मिलेगी
*पर एक सवाल लोगो के सामने अभी भी खड़ा
 10000 की आबादी में सिर्फ एक ट्यूबबेल काफी है क्या लेकिन भीषण जल संकट से कुछ राहत के आसार दिखाई दिए 
अभी भी कुछ वार्ड में नही है पाईप लाइन
वार्ड क्र 9 कछियाना मुहल्ला वार्ड 10 अंबेडकर मुहल्ला वार्ड14,15 हरिजन बस्ती वार्ड इन वार्डो में या तो पाईप लाइन नही है और जो है भी वो खराब पड़ी है 
देवकीनंदन गंधर्व ने बताया
पाईप लाइन डालने की एवम दूसरा ट्यूबवेल करने के लिए योजना बना के भेज दी है कलेक्टर साब के पास उनकी अनुसंशा लग कर भोपाल भेजी गई है अगर पास हो जाती है तो एक ओर ट्यूबवेल करके उसको टंकी में जोड़ा जायगा एवम जिन वार्डो में लाइन नही है उनके कुओ को पाईप लाइन से भरा जायगा ताकि सबको पानी मिल सके

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …