Breaking News

गवर्नर राम नाईक से मिले सीएम योगी, आगामी विधानमंडल सत्र पर की चर्चा

गवर्नर राम नाईक से मिले सीएम योगी, आगामी विधानमंडल सत्र पर की चर्चापूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ –लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गवर्नर राम नाईक से शिष्टाचारिक मुलाकात की. इस दौरान राज्यपाल से सीएम ने संभावित विधानमंडल सत्र के बारे में चर्चा की
बता दें, कि प्रदेश में योगी सरकार के गठन के बाद राज्य विधान मंडल का यह पहला सत्र होगा.वहीं संसदीय परंपरा के अनुसार गवर्नर साल की पहली बैठक में विधान परिषद और विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हैं.
सूत्रों की माने तो सीएम योगी ने गवर्नर राम नाईक से आगामी 1 जुलाई से देश भर में लागू होने वाले जीएसटी कानून पर भी चर्चा की. वहीं गवर्नर ने सीएम योगी को 1 मई को राजभवन में आयोजित होने वाले ‘महाराष्ट्र दिवस समारोह’ के लिए भी आमंत्रित किया.

Check Also

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के तहत शिवपुरी से रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन; 196 वरिष्ठ नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा*

*समाचार* *‘मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के तहत शिवपुरी से रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना होगी विशेष …