Breaking News

भारत में खत्‍म हो रहा है नोटबंदी का असर, आईएमएफ ने किया मोदी सरकार की कोशिशों का समर्थन

 मंथन न्यूज़ दिल्ली -अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने शनिवार (22 अप्रैल) को कहा कि नोटबंदी का असर समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही उसने अप्रचलित नोटों की जगह पर नई मुद्रा तेजी से प्रचलन में लाने पर जोर दिया है ताकि लेन देन बढ़े। आईएमएफ के उप निदेशक (एशिया व प्रशांत विभाग) केनेथ कांग ने कहा, ‘हमें इस बात के संकेत दिख रहे हैं कि नोटबंदी का असर समाप्त हो गया है। कुछ अनुमानों के अनुसार लगभग 75 प्रतिशत नकदी बदल दी गई है। औद्योगिक उत्पाद व पीएमआई के ताजा सूचकांक भी काफी अच्छे रहे।’
कांग ने कहा कि यह संगठन अवैध वित्तीय लेनदेन के खिलाफ भारत सरकार के प्रयासों का समर्थन करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में नकदी बहुत महत्वपूर्ण पहलू है इसलिए नई मुद्रा को जल्द से जल्द परिचालन में लाना चाहिए इससे न केवल लेनदेन फिर से बढ़ेगा बल्कि आम परिवारों की क्रय शक्ति भी लौटेगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ‘आश्चर्यजनक’ कदम था।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …