Breaking News

विपक्षी खेमे को ईंट का जवाब पत्थर से देने के साथ

nda meeting 11 04 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –सोमवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक हुई। इसमें यह तय किया गया कि पीएम मोदी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी एनडीए का चेहरा होंगे। यह फैसला सोमवार आधी रात तक चली एनडीए के 33 घटक दलों की बैठक में लिया गया। सोमवार को हुई इस बैठक में सभी दलों ने पीएम मोदी के नेतृत्व को देशहित में बताया।

इस बैठक में गोवा के वो दल भी शामिल थे जो अभी भी राजग में जुड़े हैं। लगातार भाजपा को आंखे दिखाने वाले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी न सिर्फ मौजूद थे बल्कि खुले कंठ से केंद्र सरकार की गरीबोन्मुखी योजनाओं और मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में हुई इस बैठक का शुभारंभ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत भाषण से हुआ और फिर सभी घटक दलों के लिए आमंत्रण था कि वह अपनी दिल की बात रखे। समापन भाषण प्रधानमंत्री ने दिया। पर राजग का प्रस्ताव शुरूआती कुछ नेताओं के भाषण के बाद ही पारित हो गया।
बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार की लोकप्रियता और समर्थन का आधार लगातार बढ़ता जा रहा है। जिस तरह विकट परिस्थितियों में भी सरकार ने अर्थव्यवस्था का संचालन किया और तीन साल के कार्यकाल के बाद भी भ्रष्टाचार के दाग से पूरी तरह दूर है, उसने हर किसी के मन मे राजग सरकार के लिए स्थान बनाया है। राजग के प्रस्ताव में भी इसकी ही झलक थी। उसमें कहा गया है कि मोदी के नेतृत्व और कठोर फैसले लेने की उनकी क्षमता के कारण राजग लगातार बढ़ रहा है।
प्रस्ताव के बाद लोजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने राजग का दायरा और बढ़ाने के लिए हर किसी को जुटने का सुझाव दिया। जेटली से साथ मीडिया को संबोधित करने आए टीडीपी नेता व आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं जिन्हें पूर्ण बहुमत मिला और उत्तर प्रदेश की चुनावी जीत ने उनकी लोकप्रियता ने उस पर फिर से मुहर लगाई है।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व मे देश विकास कर रहा है और स्थायी विकास के लिए ऐसे ही कुशल और स्थायी सरकार की जरूरत होती है। जाहिर तौर पर उनका संकेत 2019 चुनाव की ओर था। एक सवाल के जवाब मे जेटली ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव इस बैठक का एजेंडा नहीं था। जब वक्त आएगा तो उस मुद्दे पर चर्चा होगी। बहरहाल इससे इनकार नहीं किया जा सकता है विपक्षी खेमे को ईंट का जवाब पत्थर से देने के साथ साथ यह बैठक राष्ट्रपति चुनाव से पहले एकजुटता का झलक भी है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …