Breaking News

एक लोकसभा और दस विधानसभा में हो रहे उपचुनाव

एक लोकसभा और दस विधानसभा में हो रहे उपचुनावपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली – रविवार को देश में एक लोकसभा और दस विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। असम की धेमाजी सीट, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश में भिंड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट, पश्चिम बंगाल की कांठी, दिल्ली की राजौरी गार्डन, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की नंजनगढ़ और झारखंड में पाकुड़ जिले की लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट शामिल है। 

श्रीनगर में बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं
श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले तीन जिलों में राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा अफवाहों को फैलाने से रोकने के लिए उपाय के तौर पर रविवार मध्यरात्रि से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले श्रीनगर, बडगाम और गंदरबल जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। 
 
एमसीडी चुनाव को लेकर रजौरी गार्डन सीट महत्वपूर्ण 
राजौरी गार्डन सिख-पंजाबी बहुल सीट है। इस सीट पर चुनाव जीतने के लिए भाजपा, आप और कांग्रेस सभी ने खूब मेहनत की है। कांग्रेस की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू ने यहां के लिए प्रचार भी किया। इस सीट पर जिस पार्टी को जीत मिलेगी उसे आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी इसका फायदा मिल सकता है। 
उल्लेखनीय है कि यह उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे है। भाजपा के लिए आगामी राष्ट्रपति चुनाव के हिसाब से बेहद खास हैं। पार्टी को अभी भी कुछ वोटों की दरकार है। कुछ खास सीटों पर किसका क्या दाव पर लगा हुआ है।

Check Also

दतिया की ग्राम पंचायत खड़रावनी (पनुहा) को मिली सौगात, नया आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत*

🔊 Listen to this *दतिया की ग्राम पंचायत खड़रावनी (पनुहा) को मिली सौगात, नया आंगनवाड़ी …