Breaking News

मानहानि के केस में सीएम ने अदालत में दर्ज कराए बयान

 मंथन न्यूज़ भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा के खिलाफ लगाए मानहानि के केस में सोमवार को ट्रायल शुरू हुआ। सीएम कोर्ट ने एडीजे काशीनाथ सिंह की कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान वहां केके मिश्रा भी मौजूद थे। मानहानि के मामले में आरोप तय हो चुके हैं, जिसके बाद अब ट्रायल शुरू हुआ है। मामले में सीएम के बयानों का क्रास एग्जामिशनेशन हुआ। इससे पहले 25 नवंबर 2016 को इसी कोर्ट में सीएम शिवराज सिंह चौहान पेश हुए थे।
गौरतलब है कि कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान ये आरोप लगाए थे कि सीएम शिवराज सिंह की पत्नी के मायके गोंदिया से 19 लोगों का परिवहन आरक्षक भर्ती में चयन हुआ हैं। इसके बाद सीएम ने मिश्रा के खिलाफ मानहानि का मामला कोर्ट में दर्ज कराया था।shivraj in court mp 03 04 2017

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …