Breaking News

योगी बोले, लोग साधुओं को भीख नहीं देते, मोदीजी ने UP दे दिया

yogi adityanath 4 29 03 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ –उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को योग महोत्सव में कहा कि आजकल लोग साधु संतों को भीख नहीं देते हैं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और जनता ने मुझे उप्र की सत्ता की बागडोर सौंप दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व की तारीफ करते हुए योगी ने कहा कि देश में नोटबंटी देश के ईमानदार नेतृत्व के कारण हो सकी। उन्होंने कहा कि हम भी उप्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के तरह बड़े फैसले लेने से नहीं हिचकेंगे।

अपने मुख्यमंत्री बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उप्र जाने को कहा तो मैंने जवाब दिया कि मैं वहीं से तो आ रहा हूं। तब उन्होंने हंसते हुए कहा कि आपको वहां का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। तब मैं हैरान था क्योंकि उस समय यहां आने के लिए मेरे पास एक जोड़ी कपड़े भी नहीं थे।
योग पर चर्चा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में से पहले योग को सांप्रदायिक माना जाता था, लेकिन अब योग को लोहा पूरा विश्व मान चुकी है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार भी कुछ हद तक नमाज से मिलता जुलता है। इसे सांप्रदायिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग की कई ऐसी क्रियाएं हैं, जिन्हें व्यक्ति बैठे-बैठे ही कर सकता है। हर जाति व धर्म का व्यक्ति योग का लाभ उठा सकता है।
उन्होंने कहा कि मैं उप्र के कई इलाकों में पैदल घूमा हूं। यहां के लोगों की बीमारियों के बारे में जानता हूं। पीड़ित लोगों की सेवा में हरसंभव कदम उठाऊंगा। गौरतलब है कि लखनऊ में इन दिनों योग महोत्सव चल रहा है। इस महोत्सव में योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे हुए हैं।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …