Breaking News

ट्रेन में कर रहा था छेड़छाड़, प्रभु के निर्देश पर पकड़ा गया

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भुवनेश्वर- रेल मंत्री सुरेश प्रभु के निर्देश पर नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ लिया गया। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी), भद्रक के इंस्पेक्टर डी प्रधान ने बताया कि छात्रा गुरुवार को ट्रेन में अकेली सफर कर रही थी।
indian rail 25 03 2017

उसने अपनी मदद के लिए अपने स्मार्टफोन से एसओएस (आपात मैसेज) भेजा था। उसने आरोप लगाया कि जब वह सो रही थी तो आरोपी बानी प्रसाद मोहंती ने उसे गलत नीयत से छुआ। वह जग गई और छेड़छाड़ का विरोध किया। छात्रा ने इस घटना को लेकर फेसबुक पर मैसेज पोस्ट किया।
इसके बाद उसके एक दोस्त ने इस घटना से रेल मंत्री को अवगत कराया। जीआरपी के मुताबिक रेल मंत्री ने ट्रेन के सुरक्षाकर्मियों को आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। बाद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने आरोपी को पकड़ लिया और टाटानगर में उतार लिया। बाद में उसे भद्रक (ओडिशा) में जीआरपी को सौंप दिया गया।

Check Also

दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं दतिया के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की उपस्थिति में पार्टी में हुए शामिल*

🔊 Listen to this *दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व …