Breaking News

जल्दी ही नए अवतार में आएगा एक हजार का नोट

मंथन न्यूज़ दिल्ली –रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार ने 1000 रुपए के नए नोट जारी करने की तैयारी कर ली है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिजर्व बैंक ने नए अवतार में आने वाले 1000 रुपए के नोट की छपाई का काम शुरू कर दिया गया है।

rbi 2017221 174226 21 02 2017
हालांकि यह नहीं बताया गया है कि एक हजार का नया नोट बाजार में कब तक आ जाएगा। गौरतलब है कि आठ नवंबर को नोटबंदी लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने 1000 और 500 रुपए के नोट बाजार के एकाएक बाहर कर दिए थे।
हालांकि नोटबंदी के दौरान सरकार ने 500 रुपए का नया नोट जारी कर दिया था, लेकिन 1000 रुपए के स्थान पर बाजार में 2000 रुपए का नोट जारी किया गया था, जिस पर काफी सवाल भी उठाए गए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक हजार के नए नोट में सुरक्षा मापदंड के साथ मंगलयान की भी तस्वीर देखने को मिलेगी। एक हजार के नए नोटों का रंग और डिजाईन कैसा होगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

                                             पूनम पुरोहित 

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …