Breaking News

एयर इंडिया को भोपाल से नहीं मिलेपर्याप्त यात्री

Image result for -एयर इंडिया photo

मंथन न्यूज़ भोपाल –एयर इंडिया ने सोमवार से भोपाल से दिल्ली तक नई एयर बस ए-320 का संचालन शुरू कर दिया। 168 सीटों वाली उड़ान पहले दिन दिल्ली से आते समय तो फुल थी लेकिन भोपाल से दिल्ली जाते समय अपेक्षित यात्री नहीं मिल सके। 115 यात्री दिल्ली रवाना हुए।

दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयर इंडिया ने अधिक क्षमता वाला विमान शुरू किया है। इसके पहले 122 सीटर विमान चलाया जा रहा था। माना जा रहा था कि बड़ा विमान चलाने से यात्री बढ़ेंगे पर कम से कम पहले दिन ऐसा नहीं हुआ। उड़ान निर्धारित से करीब दो घंटे विलंब से रात्रि 10.25 बजे भोपाल पहुंची। एयर इंडिया के रीजनल मैनेजर विश्रुत आचार्य का कहना है कि अगले कुछ दिनों में सीटों की बुकिंग बढ़ने की संभावना है।
सीटें बढ़ीं, किराया कम हुआ
सीटें बढ़ने से दिल्ली मार्ग पर किराए में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। सोमवार रात तक मंगलवार की इवनिंग उड़ान में दिल्ली के लिए 5121 रूपए में सीट मिल रही थी। इस मार्ग पर अंतिम समय में किराया 8 से 10 हजार रूपए भी होता है। बड़ा विमान शुरू होने से 46 सीटें बढ़ी हैं। आने वाले दिनों में यात्रियों को लंबी वेटिंग एवं अधिक किराए से राहत मिलेगी।

                                         पूनम पुरोहित 

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …