Breaking News

सपाक्स ने लगया सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप

मंथन  न्यूज़ शिवपुरी -पदोन्नति में आरक्षण  का विरोध कर रहे सवर्ण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संस्था (सपाक्स) ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरूवार की शाम 4 बजे प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। एक सैकड़ा सपाक्स कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सरकार व सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सपाक्स ने सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान सपाक्स कार्यकर्ताओं का ज्ञापन लेने करीब 45 मिनट तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा, जिसके बाद सपाक्स कार्यकर्ताओं ने न केवल नारेबाजी तेज कर दी बल्कि ज्ञापन कलेक्टर चेंबर के गेट पर चस्पा करके लौटने लगे। हालांकि कुछ देर बाद ही डिप्टी कलेक्टर आरबी प्रजापति व नायब तहसीलदार नीलम परसेडिया पहुंच गईं जिसके बाद सपाक्स ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दौरान सपाक्स की ओर से  जिलाध्यक्ष डॉ. कौशल गौतम, नोडल अधिकारी डॉ. एसएस गुर्जर, सुरेश दुबे, राजेन्द्र पिपलौदा, मनोज निगम, छोटे राजा परमार, अशोक श्रीधर, स्नेह रघुवंशी, जितेन्द्र व्यास, केएन शर्मा, धर्मेन्द्र जैन, वंदना शर्मा, संजय भार्गव, सुनील वर्मा, राजकुमार सरैया, प्रदीप अवस्थी, अरविंद सरैया सहित बड़ी संख्या में सपाक्स के अध्ािकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …