Breaking News

प्रदेश में फिर दौड़ सकती हैं सरकारी बसें

मंथन न्यूज़ भोपाल –निजी बस आपरेटरों की मनमानी और छोटे वाहनों में क्षमता से कई गुने ज्यादा यात्रियों को भरने से इन दिनों सड़क पर सफर असुरक्षित हो गया है। सिर्फ 2016 में अब तक बस हादसों में 100 से ज्यादा निर्दोष लोग मारे जा चुके हैं। इस वजह से सड़क परिवहन निगम बंद होने के 11 साल बाद राज्य सरकार एक बार फिर प्रदेश में सरकारी बसें दौड़ाने पर विचार कर रही है।

इसके लिए इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट एथारिटी को सपनि के विकल्प के रूप में तैयार किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि एक साल में सपनि का विकल्प तैयार कर लिया जाएगाा। सूत्रों के मुताबिक आम लोगों को सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार एक बार फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सरकारी सिस्टम खड़ा करने पर विचार कर रही है।
mpsrt 20 12 2016
खासतौर से दूरस्थ अंचलों में जहां,परिवहन का कोई जरिया नहीं है। इसी सप्ताह राजगढ़ में बस-ऑटो की टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के मारे जाने के बाद ‘सपनि’ का विकल्प तैयार करने पर सरकार गंभीर हो गई है।
इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट एथारिटी
राज्य सरकार का विचार है कि इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट एथारिटी के जरिए बसों का संचालन और बसस्टैंड का प्रबंधन शुरू किया जाए। गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिह के मुताबिक छोटे वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इन दिनों लंबे-लंबे रूट्स पर भी छोटे वाहन चलाए जा रहे हैं, जिनके कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
सिंह ने बताया कि सड़क परिवहन निगम बंद किए जाने के बाद से अब तक उसके कई कानूनी मामले अदालतों में पेंडिंग हैं इसलिए फिलहाल ये विचार है कि इंटरसिटी ट्रांसपार्ट एथारिटी के जरिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुरक्षित बनाया जाए।
इसके जरिए हम प्रायवेट आपरेटरों की बसें अनुबंधित करेंगे, उन्हें फायदे वाले रूट्स पर परमिट देने की शर्त ही यह होगी कि कुछ घाटे वाले मार्गों पर भी उन्हें बसें चलाना होंगी। इसके अलावा ये भी यह भी सोचा जा रहा है कि लोक परिवहन से संबंधित केंद्र और राज्य सरकार की जितनी योजनाएं हैं उन्हें एक ही एथारिटी के जरिए संचालित किया जाए।

–                           पूनम पुरोहित 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …