Breaking News

देश में नए नोट से रिश्वत लेने का पहला मामला! शिक्षा विभाग के तीन अफसर गिरफ्तार

मंथन न्यूज़ भोपाल –मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के एक अधिकारी और दो कर्मचारियों को मंगलवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
देश में नए नोट से रिश्वत लेने का पहला मामला! शिक्षा विभाग के तीन अफसर  गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस के सूत्रों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा मंडल में कार्यरत महिला कर्मचारी रोली श्रीवास्तव से काम में चूक होने पर एक लाख रुपये के रिश्वत की मांग की गई थी. बाद में सौदा 25 हजार पर तय हुआ, श्रीवास्तव ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी को की.
लोकायुक्त के अधिकारी के अनुसार, श्रीवास्तव की शिकायत के आधार पर मंगलवार को मंडल दफ्तर में क्षेत्रीय अधिकारी अशोक कैथवाल और दो अन्य कर्मचारियों को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया.
देश में नए नोट में रिश्वतखोरी का संभवतः यह पहला मामला है. पुलिस ने रिश्वतखोर अफसर और कर्मचारियों से हाल ही में जारी 2000 रुपए का नए नोट के अलावा 100-100 रुपए के नोट जब्त किए.

                                                                                  पूनम पुरोहित 

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …