Breaking News

BSNL सर्वर ठप, डेढ़ घंटे तक 35 लाख मोबाइल की आउटगोइंग बंद

मंथन न्यूज़ भोपाल –बीएसएनएल के पुणे स्थित सर्वर में सोमवार को आई तकनीकी खराबी से अचानक प्रदेश के 35 लाख उपभोक्ताओं की आउटगोइंग कॉल बंद हो गई। इसमें राजधानी के भी करीब दो लाख उपभोक्ता परेशान हुए। करीब डेढ़ घंटे तक यह स्थिति रही। लोग समझ ही नहीं पाए कि अचानक कॉल लगना क्यों बंद हो गई। मध्यप्रदेश के साथ महाराष्ट्र एवं गुजरात के एक करोड़ प्रीपेड उपभोक्ता भी प्रभावित हुए।
bsnl mobile 15 11 2016

बीएसएनल के महाप्रबंधक डॉ महेश शुक्ला ने बताया कि सुबह 11 बजे से करीब साढ़े 12 बजे तक प्रीपेड उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस दौरान आउटगोइंग कॉल बंद रहे जबकि इनकमिंग कॉल चालू थे। दोपहर साढ़े बारह बजे के बाद सर्वर ठीक हो गया और सेवाएं सामान्य हो गईं।
यह थी वजह
पुणे स्थित बीएसएनएल के सर्वर में आउटगोइंग कॉल की बिलिंग गड़बड़ाने लगी थी। कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर में हर फोन कॉल का समय के हिसाब से कितना पैसा काटना है इसका हिसाब फीड है लेकिन सुबह सर्वर में तकनीकी खराबी से यह रिकॉर्ड जनरेट होना बंद हो गया। लिहाजा, बीएसएनएल ने रिकॉर्ड दुरुस्त होने तक आउटगोइंग काल बंद कर दी।
                                                    पूनम पुरोहित 

                                 


Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …