भोपाल। भाजपा महासचिव विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन है, इसका पता नहीं है। विजयवर्गीय ने कहा कि एमपी के मुख्यमंत्री का नाम है दिग्विजय नाथ सिंधिया।
भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को राजधानी में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया है।
विजयवर्गीय ने कहा कि जब दिल्ली में लोग मध्यप्रदेश के सीएम का नाम पूछते हैं तो मैं जवाब देता हूं कि दिग्विजय नाथ सिंधिया।
जो दिखता है वो सीएमविजयवर्गीय ने कहा कि जो दिखता है उसे ही सीएम माना जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की आयु रेखा टूटी हुई है, क्योंकि मैं राजनैतिक हस्त रेखा जानता हूं।
ढाई मुख्यमंत्री है
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कह चुके हैं कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोई बाहरी व्यक्ति चला रहा है, जो अपने मंत्रियों को डांटता भी है। उन्होंने यह भी कहा था कि मध्यप्रदेश की सरकार में ढाई मुख्यमंत्री हैं।
बीफ खाने वाले ने राष्ट्रवाद को हरा दिया
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान आया है। इसमें वे कह रहे हैं कि एक बीफ खाने वाले ने राष्ट्रवाद को हरा दिया। उन्होंने भोपाल मध्य विधानसभा से चुनाव हार हारे सुरेंद्र नाथ सिंह के चुनाव हारने को लेकर बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस नेता और भोपाल मध्य विधानसभा में हाल ही में चुनाव जीते कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद का नाम लिए बगैर कहा कि एक बीफ खाने वाले ने राष्ट्रवाद को हरा दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें सुरेंद्र नाथ सिंह के हारने का बेहद दुख है।

पहले भी दिए विवादित बयान
मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय अक्सर विवादित बयानों से सुर्खियों में आ जाते हैं। वे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।
मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय अक्सर विवादित बयानों से सुर्खियों में आ जाते हैं। वे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।
महागठबंधन पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों का बन रहे गठबंधन पर भी विजयवर्गीय ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले जो कुत्ते सरीखे लड़ते थे वे अब साथ-साथ हैं, क्योंकि उन्हें मोदी को हराना है। मैं पूछता हूं क्यों मोदी को हराना है।

भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि साल 2019 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण है। विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में पहले से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे।
भाजपा के नेताओं के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि किसी के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में स्थितियां अलग-अलग होती हैं।