Breaking News

अन्याय के खिलाफ और विकास के लिए स्वाभिमान के साथ जिए स्व. देशराज

मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व विधायक स्व. देशराज सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित     

भारत माता के सच्चे सपूत की दिवंगत आत्मा को समर्पित भाव से श्रद्धा के पुष्प अर्पित करना सच्ची श्रद्धांजलि है। दिवंगत आत्मा द्वारा अंतिम क्षणों में ‘भारत माता” की जय का उदघोष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अशोकनगर जिले की तहसील पिपरई के ग्राम अमरोद में इन शब्दों के साथ पूर्व विधायक स्व. श्री देशराज सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व. यादव अन्याय के खिलाफ और क्षेत्र के विकास के लिए स्वाभिमान के साथ जिए। बड़ी से बड़ी ताकतें उन्हें झुका नहीं सकी। पूरे पराक्रम एवं परिश्रम के साथ अशोकनगर की जनता की सेवा की। ऐसा दबंग नेता पूरे मध्यप्रदेश में नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे जिले के प्राण थे। उनके जाने से जिले में जो रिक्तता आई है, उसकी भरपाई तो नहीं हो सकती, पर उनके अधूरे कामों को मैं स्वयं पूरा करने का प्रयास करूंगा। 

परिजनों को ढाँढस बँधाया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री यादव की धर्मपत्नि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बाई साहब यादव एवं पुत्रों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए ढाँढस बँधाया। साथ ही ईश्वर से कामना की कि परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 
इस अवसर पर विधायक श्री गोपीलाल जाटव, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।  

                                                                  पूनम पुरोहित 

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …