Breaking News

शिवराज सरकार को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने अनूपपुर कलेक्टर को हटाया

भोपाल –मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के ठीक पहले शिवराज सिंह चौहान सरकार को बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा के ठीक पहले हटाए गए कलेक्टर अजय शर्मा को दोबारा पदस्थ करने के आदेश दिए है.
शिवराज सरकार को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने अनूपपुर कलेक्टर को हटाया

दरअसल, राज्य सरकार ने चुनाव की घोषणा से तीन दिन पूर्व अनूपपुर कलेक्टर अजय शर्मा को हटा दिया था. सरकार ने उनकी जगह आलोक सिंह को कलेक्टर बनाया था.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ सहित कई कांग्रेसियों ने चुनाव आयोग को कलेक्टर के अचानक बदले जाने की शिकायत की थी.
चुनाव आयोग ने इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव बीपी सिंह को हटाए गए अनूपपुर कलेक्टर अजय शर्मा को दोबारा पदस्थ करने का आदेश दिया है. आयोग के निर्देशों के अनुसार,
-अजय शर्मा को आज शाम 5 बजे तक पदस्थ करने के आदेश
-एसडीएम कोतमा आरएन सिंह को भी कार्यमुक्त करने का आदेश
– तीन साल से जमे तहसीलदार ईश्वरचंद प्रधान को हटाने का आदेश
-सब इंस्पेक्टर हरीश शुक्ला व सुशील शुक्ला को भी हटाने के आदेश
                                                                                                          पूनम पुरोहित 

Check Also

लाडली बहना योजना: सरकार ने दी स्पष्टता, नहीं बढ़ेगी राशि ₹3000

🔊 Listen to this Jan 8, 2025 at 08:29 लाडली बहना योजना: सरकार ने दी …