Breaking News

भोपाल सेंट्रल जेल से भागे सिमी आतंकियों को लेकर प्रदेशभर में अलर्ट

भोपाल। सेंट्रल जेल से प्रधान आरक्षक की हत्या कर फरार हुए सिमी आतंकियों को लेकर प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सबसे ज्यादा जांच भोपाल और उससे लगे आस-पास के जिलों में रखी की जा रही है। यहां हर आने जाने वाहनों की तलाशी ली जा रही है। फरार होने वाले आतंकियों में शेख मुजीब, माजिद खालिद, अकील खिलची, जाकिर, सलीख महबूब और अमजद शामिल हैं।
bhopal jail simi police alert 20161031 103816 31 10 2016
घटना के बाद मंडीदीप, खरबई और सलामतपुर में पुलिस सर्चिंग कर रही है। भागे गए सभी आतंकियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। सबसे ज्यादा अलर्ट मालवा अंचल में हैं, यहां खड़वा को सिमी का गढ़ माना जाता है। घटना की सूचना लगने पर खंडवा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और रास्तों पर चेकिंग की जा रही है। देवास के कुसमानिया चौराहे पर कन्नौद पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। वहीं खंडवा में सभी नाकों पर चेकिंग जारी है। सेंधवा के पास टोल प्लाजा और मप्र-महाराष्ट्र की सीमा पर हाई अलर्ट है।
सुबह 4:30 बजे मिली सूचना
घटना रात दो से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। जब प्रधान आरक्षक रमाशंकर यादव और आरक्षक चंदन सिंह ड्यूटी बदलने के लिए मिले थे। इसी दौरान आठ आतंकियों ने इन पर हमला कर दिया। प्रधान आरक्षक यादव की चम्मच या प्लेट से बनाए गए धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और आरक्षक चंदन के हाथ-पैर बांध दिए।
इसके बाद चादर में लकड़ी बांधकर उसकी सीढ़ी बनाई और करीब 25 फीट ऊंची दीवार को फांदकर दूसरी तरफ निकल गए। सभी आरोपी बी ब्लॉक में थे। फरार आठ आतंकियों में से चार खंडवा जेल से फरार हुए थे। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी जेल प्रबंधन को सुबह 4:30 पर मिली।
                                                                    पूनम पुरोहित 
   

Check Also

लाडली बहना योजना: सरकार ने दी स्पष्टता, नहीं बढ़ेगी राशि ₹3000

🔊 Listen to this Jan 8, 2025 at 08:29 लाडली बहना योजना: सरकार ने दी …