Breaking News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

भोपाल -मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एक नवम्बर को मध्यप्रदेश दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में मंत्री मंडल के सदस्य मुख्य अतिथि होंगे। जिन जिलों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशाली है वहाँ कलेक्टर और शेष जिलों में संबंधित जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा होशंगाबाद और उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह सतना जिले के समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
Image result for madhya prashesh sthapna diwas ki pic
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के लिये मंत्रियों के लिये जिले का आवंटन किया गया है। इसमें मंत्री श्री जयंत मलैया को इंदौर, श्री गोपाल भार्गव को सागर, डॉ. गौरीशंकर शेजवार को जबलपुर, डॉ. नरोत्तम मिश्रा को दतिया, श्री ओमप्रकाश धुर्वे को डिण्डोरी, कुंवर विजयशाह को खण्डवा, श्री गौरीशंकर बिसेन को छिन्दवाड़ा, श्री रुस्तम सिंह को शिवपुरी, श्रीमती अर्चना चिटनिस को खरगौन और श्री उमाशंकर गुप्ता को हरदा जिला आंवटित किया गया है। इसी प्रकार मंत्री सुश्री कुसुम महदेले को छतरपुर, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया को राजगढ़, श्री पारस जैन को उज्जैन, श्री राजेन्द्र शुक्ला को रीवा, श्री अन्तर सिंह आर्य को धार, श्री रामपाल सिंह को नरसिंहपुर, श्री ज्ञान सिंह को सीधी, श्रीमती माया सिंह को ग्वालियर और श्री जयभान सिंह पवैया को गुना जिला आवंटित किया गया है। राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी को शाजापुर, श्री लाल सिंह आर्य को भिण्ड, श्री शरद जैन को सिवनी, श्री सुरेन्द्र पटवा को सीहोर, श्री संजय सत्येन्द्र पाठक को मंडला, श्रीमती ललिता यादव को पन्ना, श्री विश्वास सारंग को झाबुआ और श्री सूर्यप्रकाश मीना को रायसेन जिला आवंटित किया गया है।
                                                                                                                                                               पूनम पुरोहित 

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …