Breaking News

मीडियाकर्मी से अभद्रता करने वाले विद्युत विभाग के एई तिवारी के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही*

*मीडियाकर्मी से अभद्रता करने वाले विद्युत विभाग के एई तिवारी के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही*

शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने मीडियाकर्मी लक्ष्मण सिंह रावत निवासी वर्मा कॉलोनी शिवपुरी की रिपोर्ट पर से विद्युत विभाग के एई रविप्रकश तिवारी के खिलाफ अदम चैक काट दिया है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि विगत 23 जनवरी की दोपहर को मुझे विद्युत विभाग द्वारा सत्यनारायण अग्रवाल का मीटर बिना सूचना दिए काटे जाने की खबर प्राप्त हुई थी। खबर की सत्यता जांचने के लिए जब मैं आईटीआई के पास स्थित विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचा और वहां मौजूद एई रविप्रकाश तिवारी से जानकारी लेना चाही तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार करते हुए अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया। जिससे मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंची। इसके बाद देहात थाने पहुंचकर लक्ष्मण सिंह ने घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। आज पुलिस ने मामले में जांच के बाद अदम चैक काटने की कार्यवाही की।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …