Breaking News

केंद्रीय कैबिनेट ने नागरिकता संशोधन बिल पर लगाई मुहर, संसद में जल्द होगा पेश

नागरिकता संशोधन बिल 2019 को कैंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है जिसके बाद इसे जल्द संसद में पेश किया जाएगा।

नई दिल्ली। तीन तलाक, अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों के बाद अब केंद्र सरकार नागरिकता बिल को लेकर कमर कस चुकी है। खबरों के अनुसार इसे जल्द ही संसद में पेश करने की तैयारी है और इससे पहले आज कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। बुधवार को संसद के एनेक्स बिल्डिंग में हुई केंद्रीय कैबिनेट की यह बैठक में नागरिकता संशोधन बिल पेश किया गया और इसे मंजूरी भी मिल चुकी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इसे इसी सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में पेश कर पास करवाने की कवायदें शुरू होंगी।

मालूम हो कि भाजपा नेतृत्व ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक को अनुच्छेद 370 हटाने जितना ही महत्वपूर्ण बताया है। यही कारण है कि जब अमित शाह इस बिल को सदन में पेश करेंगे तब सभी सांसदों को सदन में पेश रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस बिल को केंद्रीय कैबिनेट से बुधवार को मंजूरी मिलने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा की संसदीय दल की बैठक में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद नहीं रहे। इसलिए रक्षा मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने मंगलवार को विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि संसद में कई अवसरों पर पार्टी सांसदों की गैरमौजूदगी बेहद खटकती है। खुद प्रधानमंत्री मोदी इस विषय पर कई दफा अपनी नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब अमित शाह सदन में नागरिकता (संशोधन) बिल को पेश करें तो बड़ी तादाद में भाजपा सांसद वहां मौजूद रहें। चूंकि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण बिल सदन में पेश किए जाएंगे।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …