केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि तथ्य अब सामने आ गए हैं कि किस तरह से पीएफआई (PFI) के लिंक आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) से जुड़ा है, और कैसे इसके लिए फंडिंग की जा रही है
नई दिल्ली. पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बड़ा खुलासा किया है. गुरुवार को ईडी ने PFI और शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधित कानून (CAA) के खिलाफ धरने को फंडिंग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) को एक रिपोर्ट सौंपी है. ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के तार भी पीएफआई से जुड़े हुए थे. इसमें कहा गया है कि संजय सिंह पीएफआई के अध्यक्ष मोहम्मद परवेज अहमद से लगातार संपर्क में थे. ईडी ने कहा है कि संजय सिंह और परवेज के बीच वाट्सऐप चैट भी की गई है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भीम आर्मी और कांग्रेस के नेता उदिज राज के भी PFI से संबंध थे. ईडी अधिकारियों का कहना है कि जिन-जिन का नाम सामने आया है उन्हें आने वाले समय में नोटिस भेजा जाएगा और इस संबंध में जवाब तलब किया जाएगा.

प्रवर्तन निदेशालय की पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) फंडिंग पर गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट की कॉपी
गृह मंत्रालय ने कहा- PFI से AAP और कांग्रेस के लिंक होने के तथ्य
इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने न्यूज़ 18 से बातचीत में कहा कि तथ्य अब सामने आ गए हैं कि किस तरह से पीएफआई के लिंक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से जुड़ा है, और कैसे इसके लिए फंडिंग की जा रही है. नित्यानंद राय ने एक बार फिर कहा कि शाहीन बाग प्रोटेस्ट के पीछे आम आदमी पार्टी का हाथ है.
यूपी सरकार ने PFI पर बैन लगाने की मांग की है
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने PFI को बैन करने की मांग की है. इस बारे में यूपी सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा था. यूपी सरकार ने कहा था कि CAA के विरोध में राज्य में जिस तरह के हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए, उसके पीछे इस संगठन का हाथ बताया जा रहा है. प्रदेश के तत्कालीन डीजीपी ओपी सिंह ने भी कहा था कि राज्य के कई इलाकों में दंगा और तोड़फोड़ करने के आरोप में पीएफआई के 25 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.
Manthan News Just another WordPress site