Breaking News

कमलनाथ बोले- मध्यप्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष सोनिया गांधी ही तय करेगी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ही मध्यप्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष तय करेंगी। जब उनसे सवाल किया गया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष कब तक मिलेगा, तो इस पर कमलनाथ ने कहा कि संगठन में बदलाव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति हमारी नेता सोनिया गांधी ही करेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में सभी नेताओं से इस बारे में अच्छी चर्चा हुई है और सरकार तथा संगठन के बीच तालमेल बेहतर बनेगा। वर्तमान में कमलनाथ मध्यप्रदेश कांगेस के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाधी और आला नेताओं के साथ बैठक हुई है और प्रदेश में होने वाले पंचायत और नगरी निकाय के चुनावों में कैसे काम हो, इस पर भी चर्चा हुई।

कमलनाथ ने कहा कि संगठन में होने वाले बदलाव पर भी चर्चा हुई है और एक बार फिर से आलाकमान के साथ बैठक होगी। मालूम हो कि भाजपा ने शनिवार को मध्यप्रदेश भाजपा के महासचिव एवं खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा (49) को मध्यप्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को इन दिनों अपनी ही पार्टी यानी कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि यदि मध्य प्रदेश में सरकार पार्टी के घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) को पूरा लागू नहीं करती है तो वह सड़कों पर उतरेगें।

सिंधिया के बयान उस बयान (किसानों की कर्जमाफी नहीं होने पर सड़क पर उतरूंगा) पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीधा जवाब देते हुए कहा कि तो उतर जाएं। ज्योतिरादित्य के बयान से पहले कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह ने कहा था कि उनकी पार्टी किसानों का लोन कुछ कठिन समस्याओं को कारण माफ नहीं कर सकी है।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …