Breaking News

शिवराज ने कहा- कोरोना संकट खत्म होने पर गिरिराज की परिक्रमा करूंगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश की जनता को दूरदर्शन के माध्यम से संबोधित किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश की जनता को दूरदर्शन के माध्यम से संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा- डीए स्थगित किया गया है, लेकिन इसे बाद में दे देंगे
स्वास्थ्य विभाग के अलावा कोरोना से लड़ने वालेसरकारी अमले को अनहोनी होने पर 50 लाख देने का प्रावधान कर रही सरकार

कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश की जनता को दूरदर्शन के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुआएं और प्रार्थना भी असर करती हैं, इसलिए जो जिस धर्म व पंथ का है कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में साथ दे। राज्य सरकार पूरी तैयारी से लड़ाई लड़ रही है, लेकिन बाकी चीजें भी जरूरी हैं। जिस दिन कोराेना संकट समाप्त होगा, गिरिराज की परिक्रमा करने जाऊंगा।

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख तक का बीमा घोषित

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीए स्थगित किया गया है, लेकिन इसे बाद में दे देंगे। केंद्र ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख तक का बीमा घोषित किया है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग के अलावा भी कोरोना संकट से लड़ने वाले सरकारी अमले को अनहोनी होने पर 50 लाख की राशि का प्रावधान कर रही है। कोरोना वॉर ग्रुप के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि अभी हम 6 लैब में 500 कोरोना टेस्ट रोज कर रहे हैं। इसकी क्षमता 14 लैब में बढ़ाकर 1000 टेस्ट की जाए।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …