Breaking News

पर्वतारोही मेघा परमार द्वारा बनाये गये कम लागत के घरेलू मास्क को हर जगह मिल रही सराहना

पर्वतारोही सुश्रीमेघा परमार द्वारा बनाये गये कम लागत के घरेलू मास्क का उपयोग कई जगहों पर किया जा रहा है मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में कोटा (राजस्थान) से लाये गये मध्यप्रदेश के कोचिंग विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग करते समय डॉक्टर्स की टीम ने इन मास्क का भरपूर उपयोग किया।

श्यामपुर विकासखण्ड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह और उनकी टीम ने घर लौटे छात्र-छात्राओं के भोपाल पहुँचने के पहले श्यामपुर बार्डर पर रात 2 बजे स्क्रीनिंग की। डॉ. सिंह की पत्नी ने इसकी जानकारी मेघा परमार को वाईज मेसेज के माध्यम से दी और अपनी खुशी जाहिर करते हुए सुश्री मेघा पर गर्व किया।

सुश्री मेघा और उनके साथियों ने घरेलू और स्टेशनरी की कुछ आवश्यक चीजों से केवल 10 रुपये में यह स्क्रीन-शीट मास्क बनाया है। उन्होंने डॉक्टर्स, पुलिस अफसर और सफाई कर्मचारियों को ये मास्क अपनी पाकिटमनी से बनाकर वितरित किये हैं। युवा पर्वतारोही मेघा इस समय कोरोना से बचाने के लिये मास्क पहनने के लिये लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …