सिंधिया को मंत्री बनाने पर क्या बोले केन्द्रीय मंत्री पटेल पढ़ें…
अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल
ग्वालियर. प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्रीय मंत्री बनाए जाने की मांग पर भाजपा के केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा, भारतीय जनता पार्टी में मांग से मंत्री नहीं बनते है ये हमारी परंपरा नहीं है। पटेल सड़क मार्ग से गुरुवार को दिल्ली से दमोह जा रहे थे इस दौरान वे कुछ समय के लिए ग्वालियर रूके।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री पटेल ने कहा, ज्योतिरादित्य सिंधिया को केन्द्रीय मंत्री बनाए जाने की जो मांग है वह भाजपा के हाईकमान तक पहुंच गई होगी वो ही तय करेंगे। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। जब उनसे पूछा क्या सिंधिया को मंत्री बनाए जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने इस कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, वर्तमान में कोरोना के खिलाफ केन्द्र और प्रदेश सरकार का फोकस है इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
ये कहा था गोविंद सिंह ने
प्रदेश के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने एक बयान जारी किया था जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया को केन्द्रीय मंत्री बनाए जाने की मांग की थी।
Manthan News Just another WordPress site