Breaking News

कवियत्री अपूर्वा श्रीवास्तव द्वारा बेटा पर लिखी कविता जरूर पढ़े।

🤗 बेटा 🤗

वो बेटा जो दूर पढ़ने जाता हैं
खाना बना कैसा भी हो
बड़े चाव से खाता है
याद आकर भी मैं मस्त हूँ कहकर
सिसकिया घर से दूर भर लेता है
मेरे पास वक़्त नहीं
पढ़ने का कहकर
बात कम कर लिया करता है
माँ क्या कर रही हो
पापा से बात करादो
बस यहीं कुछ दो बाते कर
मन भर लिया करता है
बहनो से पढ़ाई की बोल
लड़ झगड़ कर
दूसरे दिन बात क्यों नहीं करती
फटकार देता है
वो बेटा अक्सर अपनो को
आँखों से याद कर
अपनो से दूर
जज़्बात छुपा लिया करता है।

#ApurvaShrivastava🙏

 

 

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …