Breaking News

स्थासई वारंटी को जेल भेजा

शाजापुर। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी शाजापुर श्रीमती शर्मिला बिलवार शाजापुर द्वारा आरोपी धर्मेंद्र पिता गोवर्धन सिंह राजपुत निवासी बोलाई को जेल वारंट बनाकर जेल भेजा गया। थाना बैरछा के आरक्षक निलेश पटेल के द्वारा आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया था। आरोपी के विरूद्ध अश्लील हरकत के अपराध का मामला न्यायालय में लंबित है। दिनांक 14/11/2019 को आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था जिसके पालन में थाना बैरछा द्वारा आरोपी को आज दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।

 

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …