Breaking News

मध्यप्रदेश में उपचुनाव तक तबादलों पर रोक रहेगी बरकरार, CM ने किया स्पष्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तबादलों पर लगी रोक हटाने की मांग कैबिनेट बैठक में कुछ मंत्रियों ने भी उठाया था. इस दौरान सीएम ने बेहद जरूरी तबादलों के प्रस्ताव सीएम कोआर्डिनेशन में भेजने के लिए कहा था.

भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले तबादलों पर लगी रोक नहीं हटाई जाएगी. इस संबंध में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट करते हुए कहा कि उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी किया जा सकता है. इसलिए तबादलों से प्रतिबंध हटाना उचिन नहीं होगा. सीएम ने यह भी कहा कि उपचुनाव बाद ही मंत्रियों को जिलों के प्रभार दिए जाएंगे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तबादलों पर लगी रोक हटाने की मांग  कैबिनेट बैठक में कुछ मंत्रियों ने भी उठाया था. इस दौरान सीएम ने बेहद जरूरी तबादलों के प्रस्ताव सीएम कोआर्डिनेशन में भेजने के लिए कहा था. बैठक में सीएम ने कहा कि तबादलों पर लगी रोक हटाने से चुनाव क्षेत्र में मंत्री काम नहीं कर पाएंगे. इसलिए पूरा फोकस चुनाव पर ही किया जाना चाहिए.

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …