Breaking News

हाथरस गैंगरेप केस: पीएम मोदी ने सीएम योगी से की बात, कड़ी कार्रवाई करने को कहा

हाथरस गैंगरेप कांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है.

लखनऊ: हाथरस गैंगरेप कांड (Hathras Gangrape) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से बात की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस बारे में जानकारी दी.

 

योगी आदित्यनाथ का ट्वीट
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके जानकारी दी कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए. इस मामले की जांच के लिए यूपी सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है.

दोषियों को कोई नहीं बचा पाएगा: योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथरस में बालिका के साथ घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दोषी कतई नहीं बचेंगे. प्रकरण की जांच हेतु विशेष जांच दल का गठन किया गया है. यह दल आगामी सात दिवस में अपनी रिपोर्ट देगा. त्वरित न्याय सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकरण का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा.

क्या है पूरा मामला? 

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) में 14 सितंबर ऐसी हैवानियत सामने आई जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया. बताया जा रहा है कि 19 साल की लड़की के साथ पहले आरोपियों ने गैंगरेप (Gangrape) किया और उसके बाद उसकी जीभ काट दी ताकि वह किसी के सामने कुछ न बोल सके.  इतना ही नहीं दरिदों ने उसके साथ मारपीट कर रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी. बाद में लड़की को अस्पताल में भर्ती तो कराया गया था. लेकिन 15 दिन के बाद पीड़िता ने 29 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया.

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …