Breaking News

आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शि आम जन भी जानकारी उपलब्ध करा सकते है

आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना के संबंध में आमजन जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शि आम जन भी जानकारी उपलब्ध करा सकते है

शिवपुरी

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित आईसीयू वार्ड में आग लगने की घटना हुई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने इस घटना की विस्तृत जांच हेतु मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए है। मजिस्ट्रियल जांच हेतु सहायक कलेक्टर श्रीमती काजल जावला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आमजनों को सूचित किया जाता है कि घटना के समय जो आमजन स्थल पर मौजूद थे। इस संबंध में कोई जानकारी होने पर वह जांच अधिकारी को जानकारी उपलब्ध कराएं। आमजन घटना के संबंध में 5 अक्टूबर तक कलेक्टर कार्यालय स्थित निर्वाचन शाखा में सहायक कलेक्टर कक्ष में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपने कथन दर्ज करा सकते हैं।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …