उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई मनीषा वाल्मीकि के साथ दुष्कर्म की कु-कृत्य घटना जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महू नगर घोरनिन्दा करते हुए SDM महू कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओ ने कहा कि उक्त कु-कृत्य करने वाले दरिंदो को फाँसी की सजा दिलवाई जावें ताकि भविष्य में ऐसा कोई अपराध समाज मे कर ना पाए ना ही किसी बहन, बेटियों को अपमानित ना होना पड़े एवं उनकी जानहानि परिवार को ना झेलना पड़े। सरकार से हमारी यह मांग है कि दिन प्रतिदिन बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं को रोका जाए और तत्काल फाँसी की सजा का प्रावधान लागू किया जाए एवं हाथरस दुष्कर्म के आरोपियों को जल्द से जल्द फाँसी की फंदे पर लटकाया जाए। ज्ञापन में जिला संयोजक डॉ० हिमांशु प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुषी गुप्ता, नगर मंत्री प्रशांत करोसिया, सुमित चिरावड़े, अंतिम राजपूत, दुर्गेश धीमान, विनीत अग्रवाल उपस्थित रहे।
Manthan News Just another WordPress site