Breaking News

वाहन पर किसी दल की नेम प्लेट नहीं चलेगी – यातयात प्रभारी नीतु अवस्थी

शिवपुरी -आदर्श आचार संहिता लगते ही पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एवं एसडीओपी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी एवं सूबेदार प्रियंका घोष ने यातायात महकमे के साथ जनप्रतिनिधियों व नेताओं के गाड़ियों पर लगे नंबर प्लेट पर राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह एवं राजनीतिक पद नाम हटाने की चालानी कार्रवाई की गई । शुरूआत गुरुद्वारा चौराहे से की गई। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने बहस भी की।

यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी ने कहा, आचार संहिता लग गई है, तुम्हारी गाड़ी पर विशेष पटि्टका लगी है। जो अपराध है इसका चालान किया जायेगा है, इस कार्रवाई को देखकर जनप्रतिनिधियों के साथ साथ कई नेताओं ने कार्रवाई की आशंका के चलते खुद ही अपने वाहनों से नेम प्लेट हटा दी।   इस कार्रवाई में सूबेदार प्रियंका घोष आरक्षक विक्रम जाट ,कमल किशोर कबीर, महेश लोधी ,राजेश कुमार एवं देवेश उपस्थित रहे।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …