Breaking News

जानकर के मुझे ना सताया करो ।

ग़ज़ल

जानकर के मुझे ना सताया करो ।
शान अपनी मुझे मत दिखाया करो |

वो सुनाता रहा आपको वाकया |
आप भी बात अपनी बताया करो |

रात भर याद में ओस रोती रही ,
रात में भी कमल को खिलाया करो |

पास बैठो मिरे आप साजन कभी ,
पास अपने मुझे भी बिठाया करो |

मर न जाऊँ सफ़र में मिरे साजना ,
आप यूँ ना मुझे अब रुलाया करो |

रूठ कर तुम अभी तक सताते रहे ,
आप भी अब मुझे तो मनाया करो

कब तलक याद करती रहूँ एक मैं ,
यार तुम भी तो मुझको बुलाया करो |

ख्वाहिशें है मिरी राज़ तेरे सुनूँ ,
राज़ अपने मुझे तुम सुनाया करो |

खो न जाये पथिक राह में देखिये ,
राह में तुम दिया तो जलाया करो |

उर्वशी शर्मा
शिवपुरी मध्यप्रदेश

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …