- दतिया जिले के भांडेर में सोमवार को पूर्व सीएम कमलनाथ की रैली में सैकड़ों लोग और कोरोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन किया गया। अब कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया समेत 8 लोगों को केस दर्ज किया गया है।
- प्रशासन के मुताबिक सभा में कोरोना गाइडलाइन नियमों की अनदेखी की गई
- कमलनाथ ने सभा के दौरान मास्क लगाने को कह रहे अधिकारियों को धमकाया
दतिया जिले के भांडेर में पूर्व सीएम कमलनाथ, कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी फूल सिंह बरैया, जिला अध्यक्ष नाहर सिंह यादव समेत 8 कांग्रेस नेताओं पर कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी एवं हाई कोर्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को भांडेर की कृषि उपज मंडी में हुई सभा के बाद शाम को ही एसडीएम द्वारा थाना भांडेर में कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर कराने का आवेदन दिया गया था।

कमलनाथ ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी
सभा के दौरान जब जिला और पुलिस प्रशासन के कुछ अधिकारी मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने का निर्देश दे रहे थे, इस पर कमलनाथ से इन अधिकारियों को धमकाते हुए कहा था कि भाजपा का बिल्ला लेकर जेब में घूमने वाले अधिकारी ध्यान से सुन लें उपचुनाव के नतीजे आने के बाद ऐसे लोगों की खैर नहीं जो पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हैं। यह बात सुनने के बाद कुछ अधिकारी चुपचाप वहां से निकल गए थे।
Manthan News Just another WordPress site