संकल्प समाजसेवी संस्था एवं रचना फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर सिकन्दर कम्पू एरिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 6 से 10 वर्ष के बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती व धात्री माता उपस्थित थी।
संकल्प समाजसेवी संस्था के सचिव एवं निदेशक सन्देश बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे हाथों में अनदेखी गंदगी छिपी होती है, जो किसी भी वस्तु को छूने, उसका उपयोग करने एवं कई तरह के दैनिक कार्यों के कारण होती है। यह गंदगी, बगैर हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों के सेवन से आपके शरीर में जाती हैं, और बीमारियों को जन्म देती हैं। वर्ष की थीम है ‘Hand Hygiene for All Initiative’ के बारे में भी जानकारी दी।
जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन में विशेष भुमिका निभाने वाली संस्था की वरिष्ठ स्वयंसेवक स्वाती घनघौरिया एवं उपासना मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को हाथ धुलाई के 6 चरणों की बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम संचालन के दौरान मेरे द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी गई कि साबुन से हाथ धोने से कई तरह की बीमारियों को कम किया जा सकता है: COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में हैंडवाशिंग भी महत्वपूर्ण है। साबुन से हाथ धोने से बाहरी झिल्ली नष्ट हो जाती है वायरस और इस तरह यह निष्क्रिय करता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि साबुन के साथ नियमित रूप से हाथ धोने से 36% से COVID-19 संक्रमण कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में संकल्प समाजसेवी संस्था लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना एवं विहान केयर एवं सपोर्ट परियोजना के स्टाफ एवं टीम मेम्बर एवं रचना फाउन्डेशन स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित प्रतिभागियों को निःशुल्क मास्क, साबुन एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया।
Manthan News Just another WordPress site