Breaking News

*कमलनाथ सरकार सदी की सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार थी- डॉ नरोत्तम मिश्रा

*जो पाकिस्तान कश्मीर मांगता था, वह अब भीख मांगता है: डाॅ मिश्रा*

*ग्वालियर की सर्वाधिक उपेक्षा पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने की*

*कमलनाथ सरकार सदी की सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार थी*′

ग्वालियर

 

*मेरा और मेरी पार्टी का मकसद जनता की सेवा करना है और विपक्षी प्रत्याशी का मकसद घर का विकास

ग्वालियर 16 अक्टूबर। पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ 15 माह के शासन में 15 मिनट के लिए ग्वालियर चंबल अंचल नहीं आए। उनको इस क्षेत्र से बू आती थी, इस ग्वालियर चंबल अंचल के कारण ही  कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे और कमलनाथ ने सर्वाधिक उपेक्षा इस अंचल की, अब वह वोट मांगने आ रहे हैं।  कमलनाथ के सामने तो अगर डाॅ. सतीश सिकरवार पहुंच जाएं तो वह सतीश सिकरवार को भी नहीं पहचानेंगे, क्योंकि कमलनाथ उम्र हावी हो गई है।  कमलनाथ ने केपी सिंह, दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह सभी को घर बिठा दिया। यह बात आज अग्रसेन चैराहा मुरार में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने कही।
उन्होंने कहा कि हमारे  शिवराज जी हर माह अंचल आते हैं, इस चुनाव की विशेषता यह है कि कांग्रेसी काम के नाम पर वोट नहीं मांग रहे हैं, हमें गाली देकर वोट मांग रहे हैं।  कमलनाथ की सरकार सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार थी, वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था, पर्दे के पीछे से सरकार कोई और चला रहा था, डोर किसी और के हाथ में थी।
उन्होंने कहा कि मुन्ना भैया भारत माता की जय बोल रहे हैं, यह संगत का फल है, कुछ विदेशी और पाश्चात्य संस्कृति के लोगों ने कांग्रेस की स्थापना की और आज भी कांग्रेस की अध्यक्ष विदेशी है। एक ओर हमारे नेता और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने विश्व में भारत माता के माथे को गौरवान्वित किया है, देश में आतंकवाद को खत्म किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आने से पहले एनाउंस होता था कि आप स्टेशन में किसी भी पड़ी वस्तु को न छुएं, यह बम हो सकता है। लेकिन यह आवाज आजकल सुनाई नहीं देती। आज पाक की तरफ से गोली चलती है तो भारत की तरफ से गोला चलता है। पहले पाक कश्मीर मांगता था आज वह भारत से भीख मांगता है, उसी श्री मोदी की पार्टी के प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल है। दूसरी तरफ राहुल गांधी है, जो कहते थे 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो हम मुख्यमंत्री बदल देंगे, राहुल की तुलना श्री मोदी से करते हुए कहा कि कोई पासंग ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी प्रत्याशी खुद के परिवार के विकास के लिए कांग्रेस में गया है, आप मुन्नालाल को जिताओ और माफियाओं को हराओ, मुन्नालाल आपके लिए दिन-रात काम करेंगे। मुन्नालाल के पीछे पूरी सरकार खड़ी है। अंत में उन्होंने उपस्थित जनता से हाथ उठाकर विजय संकल्प दिलवाया।
इससे पहले डाॅ. नरोत्तम मिश्रा का ग्वालियर आगमन पर रैली स्थल मार्ग तक आम पब्लिक और व्यापारियों ने सिटी सेंटर तिराहा, झलकारी बाई प्रतिमा, मेला तिराहा, बलवंत नगर, थाटीपुर चैराहा, सुरेश नगर तिराहा, कुम्हरपुरा, नदी पुल, नदी पार टाल, नर्मदा काॅलोनी, बारादरी चैराहा, गिर्राजी का मंदिर तक पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया, अगर मुरार की जनता की मानें तो अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक रैली हुई जिसमें कार्यकर्ताओं से ज्यादा आम पब्लिक और व्यापारियों की भीड़ थी सामान्य वर्ग ने तो बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ही लेकिन सभी जातियो के लोग भारी संख्या में मौजूद थे

Check Also

MP में ओबीसी को 27% आरक्षण पर हाई कोर्ट में होगी सुनवाई, सरकार ने बनाई विशेष रणनीति, प्रभारी अधिकारी नियुक्त

🔊 Listen to this भोपाल। मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को सरकारी नौकरियों में …