Breaking News

डबरा में भाजपा महिला  प्रत्याशी के खिलाफ कमल नाथ के बिगड़े बोल, 

ग्वालियर चंबल अंचल में पूर्व सीएम कमल नाथ की चुनावी सभा में डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के लेकर एक टिप्पणी ने यहां का राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। डबरा में अायोजित सभा में कमल नाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे की तारीफ करते हुए भाजपा प्रत्याशी व मंत्री इमरती देवी को लेकर इशारा किया और लोगों से कहा कि ये (राजे) वैसे नहीं है, मैं क्या उसका नाम लूं, अाप लोग तो मुझसे ज्यादा जानते हो, अाप ही मुझे सावधान कर देते कि ये क्या अायटम है।

यह बयान अाते ही कुछ किमी दूरी पर शिवपुरी के पोहरी औऱ करैरा में सभा कर रहे सीएम शिवराज सिंह ने कमल नाथ के लिए कहा कि कांग्रेस ने सार्टिफिकेट दिया है कि जब चाहें किसी का अपमान करो। मेरी मंत्री हैं इमरती देवी, कमल नाथ तुम उन्हें आयटम कहते हो, तुम्हें शर्म आना चाहिए।

उन्होंने कहा कमल नाथ आपके संस्कार होंगे जनता को लातों तले कुचलने के, लेकिन हमारे संस्कार जनता के आगे शीश झुकाने के हैं। वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री तो घुटने टेकता है। शिवराज सिंह तो नालायक है। शिवराज नंगे-भूखे परिवार से आते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि किसान परिवार से आने वाले को सरकार चलाने का हक नहीं है क्या।

उधर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि यह बयान शर्मनाक है औऱ चंबल ही नहीं प्रदेश भर की महिलाएं इसका जवाब कमल नाथ को जवाब देगी। खासकर नवरात्र में यह शब्द देश भर की महिलाओं का अपमान है।

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …