*जीवन भर सीखते रहना चाहिए :मंत्री डॉ मिश्रा*
पुलिस अकादमी भौरीं में उप पुलिस अधीक्षको का दीक्षांत समारोह सम्पन्न
प्रदेश को मिले 128 उप पुलिस अधीक्षक
Bhopal
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने 39 , 40 और 41 वीं बैच के उप पुलिस अधीक्षको के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा हमेशा सीखते रहना चाहिए । अनुभव से बड़ा कोई गुरु नहीं है । शिक्षा और दीक्षा कभी खत्म नहीं होती हैं। आशा करता हूं की वर्तमान में आई हुई चुनौतियों का आप सफलतापूर्वक सामना करेंगे । उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
आज के दीक्षांत समारोह में आंतरिक एवं बाह्य परीक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
*महिला पुलिस अधीक्षकों ने किया बेहतर प्रदर्शन*
128 उप पुलिस अधीक्षक में 56 महिला पुलिस अधिकारी है। तीनों बीच में ओवरऑल परफारमेंस के आधार पर 2 बैच में महिला अधिकारियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 39 वीं बैच में रिचा जैन , 40 वीं बैच में यशस्वी शिंदे और 41 बैच में पराग सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
समारोह में एडिशनल एसपी श्रीमती रश्मि पांडे , श्री संदीप भूरिया, सेवानिवृत्त अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह गुर्जर को भी विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती अरुणा मोहन राव , अकादमी निदेशक श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह , लोकायुक्त एडीजी श्री टी के वाइफे ,एडीजी श्री अशोक अवस्थी और उप निदेशक विनीत कपूर भी मौजूद थे।
Manthan News Just another WordPress site