Breaking News

सुशासन दिवस के अवसर पर कार्यालयों में ली गई शपथ

समाचार
सुशासन दिवस के अवसर पर कार्यालयों में ली गई शपथ
शिवपुरी, 24 दिसम्बर 2020/ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म-दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किये गये थे। जारी दिशा-निर्देश अनुसार सुशासन दिवस पर सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुशासन की शपथ ली। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिये संकल्पित रहकर शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन-कल्याण केन्द्रित और जवाबदेह बनाने के प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

Check Also

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के तहत शिवपुरी से रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन; 196 वरिष्ठ नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा*

*समाचार* *‘मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के तहत शिवपुरी से रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना होगी विशेष …