Breaking News

*जानकी सेना संगठन ने सूर्य नमस्कार कर मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती*

*जानकी सेना संगठन ने सूर्य नमस्कार कर मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती*
शिवपुरी। जीवन में यदि अनुशासित जीवन, राष्ट्रप्रेम देवी एवं गुरु भक्त की बात चले और स्वामी विवेकानंद का नाम ना आए तो वह बात पूरी नहीं मानी जा सकती ऐसे महान व्यक्तित्व के मालिक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को जानकी सेना संगठन द्वारा सूर्य नमस्कार कर मनाई गई। “शिवयोग” में सुबह से संगठन के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शहर के लोगों को आमंत्रित किया गया था जहां पर पधारे हुए लोगों ने सूर्य नमस्कार पूरी विधि विधान के साथ किया योग एवं ध्यान प्रशिक्षक ममता त्रिपाठी द्वारा विधि पूर्वक सूर्य नमस्कार के अलावा योग मेडिटेशन का प्रशिक्षण भी दिया गया। वहीं उपस्थित योग टीचर विजय विजय सेन द्वारा योग एवं सूर्य नमस्कार ध्यान योग मेडिटेशन का महत्व बताया गया इस दौरान वहां पर उपस्थित दो नन्हीं बालिकाओं सृष्टि गिल एवं जेनब हुसैन के द्वारा आकर्षक मुद्रा में योग करते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …