Breaking News

मानसून सत्र का दूसरा दिन : विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित!

  

भोपाल. विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को करीब 10.50 पर शुरू हुआ। सत्र के प्रारंभ में ही नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा, सरकार की मंशा सत्र जल्द खत्म करने की है। इसलिए कार्यसूची में सारे अहम प्रस्ताव शामिल कर लिए गए।

वहीं अविश्वास प्रस्ताव कमजोर होने पर उन्होंने कहा, अगर अविश्वास प्रस्ताव इतना कमजोर है तो चर्चा से सरकार क्यों डर रही है। मुख्यमंत्री सदन को अपना निजी फोरम समझकर विपक्ष की आवाज़ को दबा रहे हैं। सत्र के प्रारंभ में फोटो सेशन स्थगित होने पर अजय सिंह ने कहा, मेरे पत्र के बाद सद्बुद्धि आई यह अच्छी बात है। मैं विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करता हूं।

# MP Vidhan sabha monsoon satra LIVE UPDATE News

02.00PM – विधानसभा कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिये स्थिगित।

11.51AM – जीतू पटवारी का आरोप – बीजेपी कायराना हरकत कर रही है। जितना कर्ज प्रदेश पर है उससे ज्यादा भ्रष्टाचार बीजेपी ने किया है। 
11.51AM – रामनिवास रावत का आसन्दी पर गंभीर आरोप, कहा – सरकार और आसन्दी मिलकर विपक्ष की आवाज को दबा रहे हैं। मंत्रियों ने जमकर भ्रष्टचार किया है और इस पर चर्चा न हो सकें इसलिए सरकार हंगामा मचा रही है।
11.50AM – नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार पर लगाया आरोप, कहा – जनता की आवाज़ को सदन में दबाया जा रहा है। बीजेपी को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। 
11.30AM – हंगामा के चलते सदन की कार्यवाही दोबारा आधा घंटे के लिए स्थगित
11.15AM – हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित
11.13AM – प्रश्नकाल में हंगामा
11.05AM – कांग्रेस ने आपातकाल का मुद्दा उठाने पर ली आपत्ति, आसंदी का किया घेराव और नारेबाजी। 
11.00AM – आपातकाल को लेकर सदन में हंगामा, सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने की कांग्रेस से माफी मांगने की मांग। 
10.50AM – सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आपातकाल का मुद्दा शुरू।

मानसून सत्र का पहला दिन

सत्र के पहले दिन कांग्रेस के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई थी। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से बचना चाह रही है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सदन से बाहर कहा कि उन्हें आशंका है कि सरकार इस प्रस्ताव पर चर्चा ही नहीं होने देगी।

स्पीकर सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। उधर सत्ता पक्ष ने आरोप लगाया कि अविश्वास प्रस्ताव में लाए गए 98 फीसदी मामलों पर सदन में पहले ही चर्चा हो चुकी है। पूरा अविश्वास प्रस्ताव कपोल कल्पित अरोपों पर आधारित है। इस पर सदन में चर्चा कराने की जरूरत नहीं है। मानसून सत्र का पहला ही दिन काफी हंगामेदार रहा। अध्यक्ष को तीन घंटे में दो बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

आरोप लगाने की मांगी थी अनुमति 
सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के खिलाफ सदन में आरोप लगाने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि नेता प्रतिपक्ष द्वार दिए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान वे मंत्री के खिलाफ आरोप लगाना चाहते हैं।

पत्र में उन्होंने राज्य में अवैध खनन, नियम विरुद्ध होने वाले कामों का भी जिक्र किया है। अवैध खनन से राजस्व का नुकसान हो रहा है। खनन मंत्रालय की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2 साल में अवैध खनन करने वालों ने 9 अरब 32 करोड का गौण खनिज, रेत, गिट्टी मिट्टी, मुरम, कॉपर, बाक्साइड आदि निकाला गया।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …