Sunrise Over Ayodhya’ Controversy: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब ‘Sunrise Over Ayodhya’ पर मध्य प्रदेश में भी बवाल मच गया है. अगर परिस्थितियां इसी तरह की रहीं तो प्रदेश में ये किताब बैन हो जाएगी. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किताब को लेकर साफ-साफ कह दिया है कि वे इस पर कानूनी राय लेंगे और किताब पर प्रतिबंध लगवाएंगे. उनका कहना है कि कांग्रेस का हिंदू को खंडित करने का, जाति में बांटने का अवसर नहीं छोड़ती.
भोपाल. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ‘Sunrise Over Ayodhya’ किताब को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद को आड़े हाथों लिया. उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि ये निंदनीय पुस्तक छापी है. मैं कानूनविदों से राय लेकर मध्य प्रदेश में किताब को बेन करूंगा. उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद हिंदू को खंडित करने का, जाति में बांटने का अवसर नही छोड़ते. अपने भारत देश को खंडित करने का अवसर नहीं छोड़ रहे हैं. ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह –इंशाअललाह’ कहने वालों के पास सबसे पहले राहुल गांधी गए थे. ये वही विचार है जिसे सलमान आगे बढ़ा रहे हैं.
Manthan News Just another WordPress site