भोपालः मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. आज मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा. पहले चरण में 9 और दूसरे चरण में 7 और तीसरे चरण में जिलों में चुनाव होगा. 1 जनवरी 2021 की मतदाता सूची के आधार पर मतदान होगा. 71398 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराया जाएगा. 4 लाख 25 हजार मतदान कर्मी नियुक्त किए जाएंगे. प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी और 4 मतदान कर्मी नियुक्त होंगे. चुनाव के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र इस्तेमाल किए जाएंगे. मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा

मतदाता को कोई एक पहचान पत्र मतदान केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा. जिन पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2022 में पूरा होगा, वहां तभी पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. पंचायत चुनाव में 55 हजार ईवीएम इस्तेमाल की जाएंगी.

नामांकन के दौरान प्रत्याशी सिर्फ दो वाहनों को ले जा सकेंगे. ऑनलाइन भी नामांकन किया जा सकता है लेकिन हार्ड कॉपी रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपनी जरूरी होगी. mplocalelection.mp.in पर मतदान सूची में मतदाता अपना नाम चेक सकते हैं. हर जिले में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा. चुनाव के ऐलान के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है.