Breaking News

प्रशासन की टीम ने 5 करोड़ की ज़मीन कराई अतिक्रमण मुक्त

शिवपुरी, 10 दिसम्बर 2021/

जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। शुक्रवार को भी एसडीएम गणेश जायसवाल ने पुलिस और नगरपालिका की टीम के साथ पहुंचकर हवाई पट्टी के पास स्थित विजय ट्रैक्टर एजेंसी के सामने हीरा भूमिया के मंदिर के सामने की भूमि सर्वे नंबर 49/1 पर लगभग 2 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है।
शिवपुरी एसडीएम गणेश जायसवाल ने बताया बहुत समय से मंदिर के सामने की जमीन पर अवैध अतिक्रमण था। टीम द्वारा जो भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई है उसकी अनुमानित मूल्य लगभग 5 करोड बताया गया है। जिन व्यक्तियों से भूमि मुक्त कराई गई उनमें सुंदर यादव नवीन होटल निर्माण, राजू यादव होटल गुमठी, राजेश पुरी होटल गुमठी, प्रेम शर्मा मटेरियल शामिल है। अतिक्रमण मुक्त कराने गई टीम में एसडीएम गणेश जायसवाल, एसडीओपी अजय भार्गव, तहसीलदार श्री नरेश गुप्ता, टीआई सुनील खेमरिया, नगरपालिका की टीम मौजूद रही।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …