Breaking News

बेजुबानों को दिया भोजन का उपहार

ग्वालियर।…जो समझे पीर पराई। अपना पेट भरने के लिए तो हर इंसान प्रयास करता है पर उन बेजुबानों का क्या, जिन्हें दो निवाले जुटाने के लिए न जाने कितना अथक परिश्रम करना पड़ता है। जी हां हम बात कर रहे हैं स्ट्रीट एनिमल्स की। जिनके लिए एक एक निवाला तलाशना कठिन होता है। ऐसे ही स्ट्रीट एनिमल्स को भोजन का उपहार देने का प्रयास किया उपहार फाउंडेशन के सदस्यों ने।

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पखवाड़े के अंतर्गत संस्था द्वारा गली में घूमने वाले जानवरों को भोजन देने की मुहिम चलाई गई। जिसमें संस्था अध्यक्ष शेजल उपाध्याय, सचिव चेतना गोरख्वार,मंत्रिता शर्मा, सृष्टि , विपाशा कुशवाह, प्रिया तोमर आदी शामिल रहे।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …