ग्वालियर। करें योग, रहें निरोग या स्वस्थ काया ही सुखी जीवन का आधार होती है। इसी उद्देश्य को दैनिक जीवन में अपनाने का प्रण लिया उपहार फाउंडेशन की टीम ने स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को देश भर में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
स्वामी विवेकानंद को आध्यात्मिक व योग गुरु माना जाता है। साथ ही स्वामी जी का व्यक्तित्व सदैव ही युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी रहा है। स्वामी जी ने हमेशा कहा है कि यदि हम स्वस्थ होंगे, तभी हम अपने लक्ष्य पर पूरी एकाग्रचितता के साथ ध्यान केंद्रित कर उसे प्राप्त कर सकते हैं। इसीलिए हमारे दैनिक जीवन में योग के लिए विशेष स्थान होना आवश्यक है। उपहार फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने योग गुरु राजेश कुशवाह के निर्देशन में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपाल भांति आदि योगासनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही स्वामी विवेकाननंद की जयंती को परखाड़े के रूप में मनाते हुए उपहार फाउंडेशन द्वारा 1 जनवरी से 12 तक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। जिसमें भोजन वितरण, गर्म कपड़े, किताबें व अन्य शिक्षण सामग्री वितरण, चित्रकला प्रतियोगिता, गली के आवारा पशुओं को भोजन कराने जैसे सामाजिक सरोकार के कार्य किए गए। इस दौरान संस्था के संस्थापक राहुल द्विवेदी, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एकात्मता शर्मा, प्रबंधक सरदार सिंह, अध्यक्ष शेजल उपाध्याय, रितिक बघेल , मंत्रिता शर्मा आदि सदस्य शामिल रहे।
Manthan News Just another WordPress site