कांग्रेस की सियासत का बस इतना सा फसाना है,आग भी लगवाना है.
खरगोन में कांग्रेसियो को जनता द्वारा भगाने पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज़
भोपाल।खरगोन में दंगा पीड़ितों से मिलने गए कांग्रेस नेताओं का जनता द्वारा विरोध करने की घटना पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने तंज़ कसा है।उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को अच्छे से समझ चुकी है। इसलिए जनता ने झूठे आंसू बहाने गए कांग्रेसियो को अब खदेड़ना शुरू कर दिया है। गृह मंत्री ने शायराना अन्दाज़ में कांग्रेस पर तंज़ कसते हुए कहा कि ..कांग्रेस की राजनीति का तो बस इतना फसाना है..आग भी लगवाना है और ओर आंसू भी बहाना है..।
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस को समझ जाना चाहिए कि अब वह जानता को गुमराह करके अपनी राजनीति नही कर पाएगी। प्रदेश की जनता कांग्रेस को अच्छे से जान चुकी है । खरगोन की जनता ने तो कांग्रेस का असली रूप ही सामने ला दिया है। जनता ने ही कांग्रेस नेताओं को यह कहते हुए खदेड़ दिया कि।
पहले आतंकवादी बनाते हो,फिर घर जलवाते हो बाद में आंसू बहाने आ जाते हो।कांग्रेस की कभी ऐसी दुर्गति होगी कभी किसी ने सोचा नही था।
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज अपने सबसे दुर्दिनों से गुजर रही है इसके बाद भी वहां गुटबाज़ी जारी है वहा अपने ही नेताओ को नीचा दिखाने में कोई मौका नही छोड़ा जा रहा है। खरगोन में भी झूठे आंसू बहाने गए कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने जनता से दिग्विजय सिंह मुर्दाबाद के ही नारे लगवा डाले।
राजस्थान में दंगे, नरोत्तम ने की बुलडोजर भेजने की पेशकश
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर दंगों से निबटने में विफल रहने का आरोप लगाया है। नरोत्तम ने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि अशोक गहलोत दंगो से नहीं निपट पा रहे हैं तो मध्य प्रदेश या उत्तर प्रदेश से बुलडोजर मंगा ले, हम भेजने को तैयार है।
राजस्थान में चल रहा दंगों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। करौली के बाद जोधपुर, भीलवाड़ा और अलवर तक दंगों की आंच पहुंची है। इसके मद्देनजर राजस्थान सरकार लगातार निपटने की कोशिश कर रही है लेकिन बीजेपी का आरोप है कि दंगे के बाद एक करके बढ़ते जा रहे है। अब मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कटघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि राजस्थान की सरकार दंगो से निपटने में विफल रही है और दरअसल अशोक गहलोत जो का बुलडोजर के दंगाइयों पर चलना चाहिए, वह सचिन पायलट और उनके समर्थकों पर चल रहा है। नरोत्तम ने गहलोत को सलाह देते हुए कहा कि इस बुलडोजर का दंगा करने वाले लोगों पर चलाना जरूरी है और यदि राजस्थान सरकार यह नहीं कर पा रही है तो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से बुलडोजर मंगा सकती है।
Manthan News Just another WordPress site