Breaking News

राज्यपाल श्रीमती पटेल का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संदेश

मंथन न्यूज भोपाल
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संदेश जारी कर कहा है कि मानव जीवन में योग का बहुत महत्व है। यह हमें देश, समाज और परिवार की उन्नति में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करता है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी संदेश के अनुसार 21 जून को सभी नागरिकों से योग कार्यक्रम में भाग लेने का आव्हान किया है।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा है कि भगवदगीता में योग शब्द का कभी अकेले और कभी सविशेषण, जैसे बुद्धि योग, संन्यास योग, कर्म योग के रूप में कई बार प्रयोग हुआ है। योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया भी है। इससे दीर्घ तपस्या और आराधना करने में सहयोग मिलता है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …